Hindi | English |
---|---|
अवधारणा | Conceptualization |
विचार; अनुसंधान लक्ष्यों और उद्देश्यों का निर्माण या विकास | Ideas; formulation or evolution of overarching research goals and aims. |
डेटा क्यूरेशन (डेटा परिशोधन) | Data Curation |
प्रारंभिक उपयोग और बाद में पुनः उपयोग के लिए डेटा को एनोटेट करना (मेटाडेटा की तैयारी), डेटा को साफ़ करना, और अनुसंधान डेटा (जहां आवश्यक हो, डेटा की व्याख्या के लिए सॉफ़्टवेयर कोड सहित) को बनाए रखने की प्रबंधन गतिविधियाँ | Management activities to annotate (produce metadata), scrub data and maintain research data (including software code, where it is necessary for interpreting the data itself) for initial use and later re-use. |
औपचारिक विश्लेषण | Formal Analysis |
अध्ययन डेटा का विश्लेषण या संश्लेषण करने के लिए सांख्यिकीय, गणितीय, कम्प्यूटेशनल या अन्य औपचारिक तकनीकों का अनुप्रयोग | Application of statistical, mathematical, computational, or other formal techniques to analyse or synthesize study data. |
निधिकरण अधिग्रहण | Funding Acquisition |
परियोजना हेतु वित्तीय सहायता प्राप्त करना जिसके परिणामस्वरूप यह प्रकाशन हुआ | Acquisition of the financial support for the project leading to this publication. |
वैज्ञानिक जांच | Investigation |
अनुसंधान और जांच, विशेष रूप से प्रयोग, या डेटा/साक्ष्य एकत्रीकरण | Conducting a research and investigation process, specifically performing the experiments, or data/evidence collection. |
क्रियाविधि | Methodology |
कार्यप्रणाली का विकास या डिजाइन; मॉडल तैयार करना या उनका निर्माण | Development or design of methodology; creation of models. |
परियोजना प्रबंधन | Project Administration |
अनुसंधान गतिविधि की योजना और निष्पादन के लिए प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी | Management and coordination responsibility for the research activity planning and execution. |
संसाधन | Resources |
अध्ययन से संबंधित सामग्री, रसायन, रोगी, प्रयोगशाला के नमूने, शोध में उपयोग होने वाले पशु, यंत्र, कंप्यूटिंग संसाधन या अन्य विश्लेषण उपकरणों की व्यवस्था या आपूर्ति | Provision of study materials, reagents, materials, patients, laboratory samples, animals, instrumentation, computing resources, or other analysis tools. |
सॉफ्टवेर | Software |
प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर विकास; कंप्यूटर प्रोग्राम डिजाइन करना; कंप्यूटर कोड और सहायक एल्गोरिदम का कार्यान्वयन; मौजूदा कोड घटकों का परीक्षण | Programming, software development; designing computer programs; implementation of the computer code and supporting algorithms; testing of existing code components. |
निरीक्षण | Supervision |
अनुसंधान गतिविधि की योजना और क्रियान्वयन के लिए पर्यवेक्षण और नेतृत्व की जिम्मेदारी, जिसमें मुख्य टीम से बाहर के सदस्यों का मार्गदर्शन (मेंटॉरशिप) भी शामिल है | Oversight and leadership responsibility for the research activity planning and execution, including mentorship external to the core team. |
विधिमान्यकरण | Validation |
परिणामों/प्रयोगों और अन्य अनुसंधान निष्कर्षों की समग्र पुनरावृत्ति/पुनरुत्पादकता का सत्यापन, चाहे वह गतिविधि का हिस्सा हो या एक पृथक प्रक्रिया | Verification, whether as a part of the activity or separate, of the overall replication/reproducibility of results/experiments and other research outputs. |
विज़ुअलाइज़ेशन (डेटा का दृश्यकरण या सूचना की दृश्यात्मक प्रस्तुति) | Visualization |
प्रकाशित कार्य की तैयारी, निर्माण और/या प्रस्तुति, विशेष रूप से विज़ुअलाइज़ेशन/डेटा प्रस्तुति | Preparation, creation and/or presentation of the published work, specifically visualization/data presentation. |
लेखन – मूल प्रारूप | Writing – Original Draft Preparation |
प्रकाशित कार्य की तैयारी, निर्माण और/या प्रस्तुति, विशेष रूप से प्रारंभिक मसौदे का लेखन (मूल अनुवाद सहित) | Preparation, creation and/or presentation of the published work, specifically writing the initial draft (including substantive translation). |
लेखन – समीक्षा और संपादन | Writing – Review & Editing |
मूल अनुसंधान समूह के सदस्यों द्वारा प्रकाशित कार्य की तैयारी, निर्माण और/या प्रस्तुति, विशेष रूप से गंभीर समीक्षा, टिप्पणियाँ या संशोधन — जिसमें प्रकाशन से पूर्व या पश्चात के चरण शामिल हैं | Preparation, creation and/or presentation of the published work by those from the original research group, specifically critical review, commentary or revision – including pre- or post-publication stages. |
Translators
Manisha Sinha, Swastika Issar
JSON Metadata
https://github.com/contributorshipcollaboration/credit-translation/blob/main/translations/hi.json
License
CC-BY 4.0 Manisha Sinha, Swastika Issar, Brand, Allen, Altman, Hlava, & Scott
Translation Procedure
Both translators are native Hindi speakers.